फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Student commits suicide by hanging himself in Gurukul hostel maharajganj

नई शुरुआत से पहले जिंदगी खत्म: गुरुकुल में दाखिला दिलाकर लौटे पिता, कुछ देर बाद बेटे ने हॉस्टल में लगाया फंदा

Tue, 14 Jul 2026 06:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, परतावल
संवाद न्यूज एजेंसी, परतावल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 06:46 PM IST
सार

कपड़ा व्यवसायी अपने बेटे का भविष्य संवारने के लिए सुल्तानपुर स्थित एक प्रतिष्ठित आवासीय गुरुकुल स्कूल पहुंचे थे। वहां पूरी प्रक्रिया के बाद छात्र को हॉस्टल के कमरे में छोड़कर वे महराजगंज के लिए रवाना हो गए। उनके घर कदम रखते ही हॉस्टल प्रशासन से फोन पर छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Student commits suicide by hanging himself in Gurukul hostel maharajganj
हॉस्टल में छात्र ने दी जान - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के महराजगंज स्थित श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल निवासी एक कपड़ा व्यवसायी बेटे का सुल्तानपुर के आवासीय गुरुकुल में दाखिला दिलाकर घर के लिए रवाना हुए। उनके वापस लौटते ही बेटा हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर लटक गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 

कक्षा नौ में करवाया था प्रवेश
जानकारी के अनुसार, व्यवसायी ने अपने पुत्र का सोमवार को सुल्तानपुर जिले में आर्य समाज की ओर से संचालित एक आवासीय गुरुकुल में कक्षा नौ में प्रवेश कराया था। बेटे को बेहतर शिक्षा और अनुशासित वातावरण दिलाने की उम्मीद के साथ उन्होंने प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे हॉस्टल में छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि पिता अभी गोरखपुर ही पहुंचे थे कि गुरुकुल प्रबंधन की ओर से फोन करके उन्हें वापस बुलाया गया। वहां पहुंचने पर बताया गया कि उनका बेटा हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। यह सूचना मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ही परिवार ने किया दाह संस्कार
परिजनों के अनुसार पिता को सुल्तानपुर पहुंचने पर बेटे की मौत की जानकारी दी गई। आवश्यक कार्यवाही पूरी होने के बाद परिवार शव को लेकर वापस लौटा और रास्ते में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार, व्यापारी और शुभचिंतक परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचने लगे हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे नगर पंचायत परतावल में शोक का माहौल है। लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि जिस बच्चे को सुबह बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ गुरुकुल में छोड़ा गया था, उसकी मौत की खबर कुछ ही घंटों बाद परिवार को मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed