{"_id":"69da9c0a4648c9141409922a","slug":"roadways-employees-and-home-guard-jawans-were-deployed-in-the-fire-department-jind-news-c-199-1-sroh1009-151475-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोडवेज कर्मियों और होमगार्ड जवानों की ड्यूटी अग्निशमन विभाग में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोडवेज कर्मियों और होमगार्ड जवानों की ड्यूटी अग्निशमन विभाग में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ऑल हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में फायर कर्मियों की हड़ताल जारी है। गेहूं के सीजन में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने 26 रोडवेज कर्मियों और 48 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी अग्निशमन विभाग में लगाई है।
अब गेहूं व अन्य किसी भी स्थान पर आगजनी की घटना होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रोडवेज बस के चालक लेकर जाएंगे। वहीं आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी जिले भर में लगाई है ताकि किसी भी आगजनी की घटना पर नियंत्रण पाया जा सके।
शनिवार को हड़ताल की अध्यक्षता फायर मैन देवेंद्र व संचालन पंकज ने किया। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इस अवसर पर प्रधान सुनील कुंडू, सुंदर सिंह, दीपक बूरा, देवेंद्र कुमार, सुशील मलिक मौजूद रहे।
Trending Videos