{"_id":"69cebc3de4ff53dbff059ad5","slug":"shiksha-jagriti-pratibha-samman-campaign-started-students-honored-jind-news-c-199-1-jnd1010-150955-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिक्षा जागृति प्रतिभा सम्मान अभियान शुरू, विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिक्षा जागृति प्रतिभा सम्मान अभियान शुरू, विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
02जेएनडी08: स्कूली परीक्षाओं में प्रथम स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए सुमित हमीर
विज्ञापन
नरवाना। महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा जन जागृति संगठन ने वीरवार को गांव हमीरगढ़ से शिक्षा जागृति प्रतिभा सम्मान अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन प्रमुख सुमित हमीरगढ़ ने स्कूली परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर की।
उन्होंने कहा कि इस पहल को पांच मुख्य उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है जिनमें शिक्षा के महत्व को समझाना, प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान, पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों का दोबारा स्कूल में दाखिला, युवाओं को नशे से दूर करना और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना शामिल है।
यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा और नरवाना क्षेत्र के 15 चयनित गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में होनहार विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी शिक्षा में सहयोग किया जाएगा ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बाधित न हो।
सुमित ने कहा कि संगठन के प्रेरणास्त्रोत महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब आंबेडकर रहे हैं जिन्होंने समाज के वंचित वर्ग, गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। इन्हीं से प्रेरणा लेकर संगठन भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। मौके पर बलबीर वाल्मीकि, सुनील, कपिल, सोमा, अंग्रेजों, कलासों, सचिन मोहलखेड़ा, कुलदीप, रोहित और अमन मौजूद रहे।
Trending Videos