फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Snake spotted at school amidst preparations for farewell ceremony; chaos ensues.

Jind News: विदाई समारोह की तैयारियों के बीच स्कूल में दिखा सांप, मची अफरा-तफरी

Sat, 01 Aug 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Snake spotted at school amidst preparations for farewell ceremony; chaos ensues.
31जेएनडी32: स्कूल में निकले सांप को पकड़ते हुए स्नैकमैन सतीश फफड़ाना। स्रोत : ग्रामीण
सफीदों। साहनपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक शिक्षक के सेवानिवृत्ति समारोह से पहले उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल परिसर में अचानक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही विद्यालय में मौजूद शिक्षक, कर्मचारी और ग्रामीण सतर्क हो गए। शुरुआत में अधिकांश लोगों ने उसे जहरीला कोबरा समझ लिया जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रभारी वजीर सिंह के अनुसार शिक्षक के विदाई समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान स्कूल परिसर में सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सांप जमीन के भीतर बने बिल में छिप गया जिसके बाद स्नेक सेवर सतीश फफड़ाना को बुलाया गया।
विज्ञापन

सतीश फफड़ाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। बिल की खुदाई के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह जहरीला कोबरा नहीं, बल्कि करीब छह फीट लंबा घोड़ा पछाड़ है। सतीश फफड़ाना ने बताया कि घोड़ा पछाड़ विषहीन प्रजाति का सांप है और यह इन्सानों के लिए खतरनाक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मुख्य भोजन चूहे होते हैं, इसलिए यह खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कृन्तकों की संख्या नियंत्रित करने में मदद करता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इसके बाद स्कूल परिसर का माहौल सामान्य हुआ और शिक्षक का विदाई समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed