सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The division of the field between Khushiram and Satyawan took place on Tuesday morning.

Jind News: शाम पांच बजे कर दूंगा हिसाब, साढ़े चार बजे ही कर दी हत्या

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The division of the field between Khushiram and Satyawan took place on Tuesday morning.
20जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में शव लेने के इंतजार में खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। संडील गांव में जमीन के बंटवारे के विवाद ने रिश्तों का खून कर दिया। 35 वर्षीय खुशीराम ने बड़े भाई सत्यवान से अपना हिस्सा मांगा था। सत्यवान ने छोटे भाई खुशीराम को शाम पांच बजे तक पूरा हिसाब करने का समय दिया था लेकिन साढ़े चार बजे ही कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

खुशीराम और सत्यवान के बीच मंगलवार सुबह खेत में बंटवारा हो गया था। खुशीराम ने कहा था कि तीनों भाइयों को मकान मिल गए थे लेकिन उसके हिस्से में केवल प्लॉट ही आया था। अब उसे भी अपने हिस्से के रुपये मिलने चाहिए जिससे कि वह भी अपना मकान बना सके। इस पर सत्यवान ने खुशीराम को हिसाब-किताब करने के लिए शाम पांच बजे का समय दिया था लेकिन साढ़े चार बजे ही खुशीराम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशीराम के परिवार पर छह एकड़ जमीन है और चार भाई हैं। खुशीराम और उसके बड़े भाई सत्यवान के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
मंगलवार शाम के समय सत्यवान अपने भाई खुशी राम के पास पहुंचा और दोनों में जमीन बंटवारे को लेकर बहस हो गई। तैश में आए सत्यवान ने कैंची से खुशीराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

खुशीराम को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने खुशीराम को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को नागरिक अस्पताल में खुशीराम के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड ने किया क्योंकि कैंची के वार से आंत बाहर ही निकल गई थी।

दोनों भाई एक ही परिवार में शादीशुदा थे
गढ़ी मेहंदा में खुशीराम और सत्यवान एक ही परिवार में शादीशुदा थे। उनकी पत्नियां सगी बहनें हैं। करीब 15 साल पहले दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। सत्यवान शराब पीने का आदी है और झगड़ालू स्वभाव का व्यक्ति है।
दोनों में लड़ाई न हो, आरोपी को ले जाने आया था साला
आरोपी सत्यवान की पत्नी और उसके बच्चे एक माह से गढ़ी मेहंदा गए हुए हैं। मंगलवार को सत्यवान और खुशीराम का साला भी आया हुआ था। दोनों में झगड़ा न हो। उसकी सत्यवान को अपने साथ ले जाने की योजना थी। साले ने सत्यवान के कपड़े और दवा बैग में डाल ली थी और उसे बाइक पर भी बैठा लिया था लेकिन तभी सत्यवान ने कहा कि वह अपने भाई रामरूप से मिलकर आ रहा है। फिर चलेंगे लेकिन आरोपी सीधा खुशीराम के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उस पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
वर्जन
डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना और सीआईए की टीम लगी हुई हैं।
-आत्मा राम, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed