{"_id":"69823e5e913d23cdbc0e234c","slug":"two-people-died-and-nine-were-injured-in-road-accidents-jind-news-c-199-1-sroh1009-147940-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, नौ लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
03जेएनडी06: चांदपुर गांव के पास अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई। स्रोत : राहगीर
विज्ञापन
जींद। जिले में सोमवार रात दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार चांदपुर निवासी सोनू की मौत हो गई। वहीं जींद नरवाना रोड पर बड़ौदा के पास एक फॉर्च्यूनर ने सड़क से पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।
जींद-नरवाना मार्ग पर गांव बड़ौदा के पास 45 वर्षीय कुलदीप सड़क पार कर रहा था। बड़ौदा की तरफ से फॉर्च्यूनर सड़क पार कर रहे कुलदीप को टक्कर मार दी। इससे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग कुलदीप को जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कुलदीप के भाई रणवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी को मौके पर रोक दिया था और जब उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अमन उर्फ मोनू वासी करसिंधु बताया था। पुलिस ने अमन उर्फ मोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दूसरी सड़क दुर्घटना जींद कैथल मार्ग पर चांदपुर गांव के पास हुई। यहां एक हरियाणा रोडवेज की बस ने एक बाइक को टक्कर मारी। इसमें बाइक चालक सोनू वासी चांदपुर की मौत हो गई। मृतक सोनू के भाई जरनैल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब उसका भाई गांव नगूरां से गांव चांदपुर जा रहा था तो चांदपुर गांव के नजदीक सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस चालक ने लापरवाही से वाहन चला कर दूसरी साइड में जाकर भाई की बाइक को टक्कर मारी।
इससे सोनू की मौत हो गई। इस घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक समेत बस में सवार सात यात्रियों को चोटें आई। जिनको शहर के नागरिक अस्पताल में रात को ही पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल से उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। अलेवा थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
वही गांव कलौदा और दनौदा के बीच नेशनल हाईवे पर एक कार के बाइक को टक्कर मारने से तीन युवक घायल हो गए। एक घायल नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो फरवरी को वह और उसका दोस्त अभिषेक और सुनील कलौदा गांव से बाहर काम करने के लिए गए थे ,जब वह वापस आ रहे थे तो नेशनल हाईवे पर नरवाना की तरफ से आई एक कर ने उन्हें टक्कर मारी। इससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एक अन्य सड़क हादसे में गांव गढ़ी थाना के पास एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। दक्षिणी दिल्ली के लोकेश खैरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में नाभा गए थे और जब वह वापस दिल्ली जा रहे थे तो गढ़ी थाने के पास एक आयशर गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी थी। इसमें पीछे से उनकी गाड़ी लग गई। इसमें उसे, मां राजरानी पत्नी आरजू और दोनों लड़कों अरनव और प्रणव को चोटें आई साथ ही उनकी गाड़ी का चालक सतबीर भी घायल हो गया।
लोकेश का कहना है कि जब उन्होंने आयशर गाड़ी चालक से उसका नाम पूछा था उसने अपना नाम मुकेश वासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस मुकेश के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा करके दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos