सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wished for human welfare in the camp

Jind News: शिविर में मानव कल्याण की कामना की

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Wished for human welfare in the camp
03जेएनडी17: पौधारोपण करते हुए एनएसएस स्वंयसेवक। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय महाविद्यालय नरवाना में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विविध रचनात्मक और प्रेरक गतिविधियों का आयोजन हुआ।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ-हवन से हुई, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र नैन, राजीव चहल, सह प्राध्यापिकाएं अनुपमा व सुमन ढुल सहित तीनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने आहुतियां डालकर पर्यावरण की पवित्रता और मानव कल्याण की कामना की। आध्यात्मिक सत्र में जयपाल सिंह आर्य ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के संतुलन पर आधारित निस्वार्थ जीवन को सर्वोत्तम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अष्टांग योग के यम-नियम, आसन, प्राणायाम, ध्यान व समाधि तक की साधना को आत्मिक उन्नति के लिए आवश्यक बताया। शिविर के दौरान लगभग 35 विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण भी कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed