{"_id":"6987892ed32caa8cec0e44e7","slug":"13-surgeries-were-performed-from-morning-till-evening-kaithal-news-c-18-1-knl1004-841302-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह से शाम तक की गईं 13 सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह से शाम तक की गईं 13 सर्जरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत चौबीस घंटे सर्जरी सुविधा के तहत आपात और नियमित सर्जरी को समय पर करने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को सुबह से शाम तक अस्पताल में कुल 13 सर्जरी की गईं, जिनमें पांच सिजेरियन डिलीवरी, तीन वैक्यूम डिलीवरी, एक माइनर सर्जरी और चार मेजर सर्जरी शामिल रहीं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। हालांकि, शुक्रवार रात को भी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कोई भी मरीज सर्जरी के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रात में भी सर्जरी के लिए पूरी टीम और संसाधन उपलब्ध रखे गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब चौबीसों घंटे सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले यहां प्रतिदिन औसतन 5 से 7 सर्जरी ही हो पाती थीं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद सर्जरी की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि यह सुविधा खासतौर पर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चौबीस घंटे सर्जरी सुविधा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन और नियमित दोनों प्रकार की सर्जरी को समय पर सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को रेफर न करना पड़े और उन्हें इलाज के लिए भटकना न पड़े। सर्जरी की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए अस्पताल में पांच विशेष सर्जिकल टीमों का गठन किया गया है, जो चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती हैं। इन टीमों में अनुभवी सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं, जो लगातार मरीजों की निगरानी और सर्जरी संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह कदम सर्जरी क्षमता बढ़ाने और मरीज सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है।
आयुष्मान के मरीजों को मिलेगा पूरा लाभ
अस्पताल प्रशासन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले मरीजों को इस सुविधा का पूरा लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत मरीजों को आर्थिक बोझ से राहत मिलती है और उच्च गुणवत्ता वाली सर्जरी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
Trending Videos