{"_id":"698789125e038a557a086db6","slug":"tricked-the-employee-and-changed-the-card-stole-rs-227-lakh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-841301-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कर्मी को झांसा देकर कार्ड बदला, उड़ाए 2.27 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कर्मी को झांसा देकर कार्ड बदला, उड़ाए 2.27 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एटीएम से रुपये निकलवाने गए एक कर्मचारी के साथ शातिर ठगी का मामला सामने आया है। सहायता देने के बहाने एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके बैंक खाते से दो लाख 27 हजार 60 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव परसावा जिला अयोध्या (उत्तर प्रदेश) निवासी तथा वर्तमान में गांव सिलाखेड़ा स्थित औमविश्वा राइस मिल में कार्यरत कन्हैया लाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से राइस मिल में नौकरी कर रहा है। उसका कैनरा बैंक में खाता है और उसी से जुड़ा एटीएम कार्ड भी बना हुआ है।
कन्हैया लाल ने बताया कि 24 जनवरी को वह कैथल में ग्यारह रुद्री मंदिर के पास स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। जब वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां एक युवक आया, जिसने हेलमेट पहन रखा था। युवक ने उसे सहायता का भरोसा दिलाया और उसका एटीएम कार्ड अपने हाथ में ले लिया। उसने मशीन में कार्ड लगाकर पासवर्ड डलवाया और एक हजार रुपये निकालकर उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने एटीएम कार्ड वापस कर दिया और वहां से चला गया।
प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और एटीएम व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने खाते की जांच की और बड़ी राशि निकलने की जानकारी मिली। तो उसने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
बैंक में जाने पर खुली ठगी की परत
तीन फरवरी को जब कन्हैया लाल बैंक से पैसे निकालने पहुंचा, तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते से पहले ही बड़ी रकम निकाली जा चुकी है। इस पर उसने अपना एटीएम कार्ड जांचा, तो वह बदला हुआ निकला। इस तरह आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से दो लाख 27 हजार 60 रुपये की राशि निकाल ली। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है।
Trending Videos