फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1,400 players will participate in state-level competitions.

Kaithal News: 1400 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
1,400 players will participate in state-level competitions.
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते ​खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
कैथल। चार दिनों तक चली जिला स्तरीय स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। चार दिनों तक चली 33 खेल प्रतियोगिताओं में सभी खंडों के 11 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 1400 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए और वुशू व एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर एईईओ खेल कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और विद्यालयों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


ये रहे अंतिम दिन के परिणाम
वुशू में 17 और 19 वर्ष बालिका वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मोहिका, रक्षिका, महक, शमा, खुशी, मुस्कान, जसप्रीत, मौसम, मानशी, पायल, कीर्ति, जानवी, गुरपिंदर कौर और स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलेटिक्स में 14, 17 और 19 वर्ष लड़कों के वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर व 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो और पोल वॉल्ट जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में मनप्रीत, दीप सिंह, प्रदीप, पुलकित, मनजीत, परवीन, अजय, लक्ष्य, जतीन, विनय, अंकित, सुमित, मनदीप, आदित्य, सुनील, शियाल, ओंकार सिंह, हर्ष और ध्रुव सहित अनेक खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed