{"_id":"69f50988c33641ded10e126d","slug":"206-missing-persons-reunited-with-their-families-kaithal-news-c-18-1-knl1004-897587-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 206 गुमशुदा लोगों को परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 206 गुमशुदा लोगों को परिवार से मिलाया
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ऑपरेशन स्माइल के तहत कैथल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महीने के भीतर 206 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर कर उनके परिजनों से मिलाया है। इस अभियान में 43 बच्चे और 163 वयस्क महिला एवं पुरुष शामिल हैं।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने 15 ऐसे बच्चों को भी मुक्त कराया, जो भीख मांगने या बाल मजदूरी में लगे हुए थे। इन बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके परिवारों के पास पहुंचाया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन स्माइल का उद्देश्य न केवल गुमशुदा लोगों को ढूंढना है, बल्कि मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और समाज को सतर्क करना भी है।
एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी, कंट्रोल रूम या डायल 112 पर जानकारी दे सकते हैं। कैथल पुलिस का कहना है कि जिले में सुरक्षित और अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। संवाद
Trending Videos