{"_id":"6a679df1595262826d063874","slug":"7939-percent-of-seats-in-the-citys-four-major-colleges-remain-vacant-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152923-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर के चार प्रमुख कॉलेजों में 79.39 प्रतिशत सीटें अब भी पड़ी हैं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर के चार प्रमुख कॉलेजों में 79.39 प्रतिशत सीटें अब भी पड़ी हैं खाली
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में दाखिलों के लिए पहुंचे विद्यार्थी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर के चार प्रमुख कॉलेजों में पहली मेधा सूची जारी होने के बाद से अब तक 20.61 फीसदी सीटें ही भरी जा सकी हैं। इन चार कॉलेजों में 5712 सीटें हैं और जिनमें से 4535 सीटें अब भी खाली हैं। इन खाली सीटों पर अब 29 जुलाई को जारी होने वाली दूसरी मेधा सूची के बाद ही दाखिले हो पाएंगे।
सोमवार को पहली मेधा सूची में दाखिला लेने के लिए फीस जमा करवाने का अंतिम दिन था लेकिन उसके बावजूद विद्यार्थियों में उत्साह नहीं दिखा। शहर के चार कॉलेजों में सबसे ज्यादा 24.54 प्रतिशत दाखिले आरकेएसडी कॉलेज में हुए हैं और सबसे कम 10 प्रतिशत दाखिले जाट कॉलेज में हुए हैं। चारों ही कॉलेजों में अब तक 5712 सीटों के मुकाबले पहली मेधा सूची के बाद सिर्फ 1177 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, यानी 79.39 फीसदी सीटें अब भी खाली हैं।
दाखिले का आगे का शेड्यूल : 29 जुलाई को दूसरी मेधा सूची जारी होगी और 30 जुलाई से 3 अगस्त तक दूसरी मेधा सूची के चयनित विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। तीसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग से 4 अगस्त से बची हुई सीटें भरी जाएंगी। 5 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खुलेगा, नए पंजीकरण व आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। 6 से 12 अगस्त तक शेष सीटों पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग। 13 से 19 अगस्त के बीच बची हुई सीटों पर प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग के जरिये दाखिले होंगे।