फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three-month-old baby girl left in the ashram's cradle.

Kaithal News: आश्रम के पालने में छोड़ी तीन माह की बच्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three-month-old baby girl left in the ashram's cradle.
मामले के बारे में जानकारी देती कर्मचारी। सोशल मीडिया
कैथल। शहर के कमेटी चौक स्थित बाल उपवन आश्रम में कोई अज्ञात रात को तीन माह की बच्ची को पालने में छोड़ गया।
विज्ञापन

आश्रम के कर्मचारियों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनीं तो तुरंत आश्रम प्रबंधन को सूचना दी। आश्रम के कर्मचारियों ने तुरंत बच्ची को पालने से निकाला और जांच के लिए अस्पताल में भिजवाया।
जांच के दौरान बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई। बाद में आश्रम के कर्मचारी उसे अस्पताल से वापस ले आए। अब बच्ची का पालन पोषण आश्रम में ही किया जाएगा। आश्रम की कर्मचारी कंचन ने बताया कि बच्ची का नाम उन्होंने साक्षी रख दिया है।
विज्ञापन

इसका नाम आश्रम की ओर से जारी पोर्टल पर लिखवाया जाएगा। इसके बाद बच्चे को एडोप्शन पर रजिस्टर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई अभिभावक आश्रम से बच्चे गोद भी लेना चाहता है, तो उनको बच्चे गोद दे दिए जाते हैं। इसके लिए एक निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसे कौन छोड़कर गया है और न ही इस बारे में आश्रम पता लगाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed