{"_id":"6a67a7dc698dd0905401c494","slug":"lawyers-strike-halts-work-for-over-550-people-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152910-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वकीलों की हड़ताल से 550 से अधिक लोगों के काम रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वकीलों की हड़ताल से 550 से अधिक लोगों के काम रुके
विज्ञापन
हड़ताल के बीच अदालत के द्वार पर बैठे प्रधान व अन्य वकील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिला और उप मंडल अदालतों में डिफेंस काउंसिल और अतिरिक्त डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति के विरोध में वकीलों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। वकीलों ने अदालतों में कोई कामकाज नहीं किया जिससे दूर-दूर से आए मुवक्किलों को भारी परेशानी हुई।
अधिवक्ता अर्पित गुप्ता ने बताया कि हड़ताल के कारण करीब 550 लोगों को काम न होने के कारण परेशानी हो रही है। वकील अदालत में नहीं जा रहे हैं और जिन लोगों की तारीख होती है, वे परेशान हो रहे हैं।
नियुक्तियों के विरोध में हरियाणा के वकील गत 20 जुलाई से हड़ताल पर हैं। इसी मांग के लिए पंजाब के वकील 6 जुलाई से हड़ताल पर हैं। वकीलों का कहना है कि अदालतों में चीफ डिफेंस काउंसिल और एडिशनल चीफ डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति से मुवक्किलों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
पहले डीएलएसए की ओर से पैनल पर एडवोकेट नियुक्त किए जाते थे लेकिन अब स्थाई नियुक्ति कर दी गई है जिससे वकीलों में नाराजगी है। ये काउंसिल शिकायत और बचाव दोनों की तरफ से पैरवी कर सकते हैं। कैथल में पिछले एक सप्ताह से कोई कामकाज नहीं हो रहा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि इस मामले में वे पंजाब बार एसोसिएशन के साथ हैं। वे स्वयं अदालत परिसर के मुख्य द्वार पर बैठे रहे।