कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लाॅक कमेटी कैथल की ओर से नगर परिषद कैथल में प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में 165 ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों का चार माह का वेतन का भुगतान करने, नया टेंडर जारी करके सभी पुराने कर्मचारियों को वापस लेने, 15220 रुपये वेतन बैंक के माध्यम से देने, ईपीएफ और ईएसआई का लाभ देने, रिटायर्ड होने पर पांच लाख आदि शामिल हैं।
धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान व संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने की। उन्होंने कहा कि अगर इन कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 6,7,8 अगस्त को राज्य स्तरीय हड़ताल में सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर कैशियर जगदीश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार मंचल, उपप्रधान पंकज गिल, सुखा नौच, अमित कुमार जालन्धरी, मुख्य संगठन सचिव सुमेश राणा, सहसचिव मुकेश कुमार और शीशपाल उपस्थित रहे।

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्वयं