{"_id":"6a67b77152ebc225680bbc48","slug":"music-evening-filled-with-songs-of-mohammad-rafi-artists-enthralled-the-audience-kaithal-news-c-45-1-kur1009-158466-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोहम्मद रफी के गीतों से सजी सुर-संध्या, कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोहम्मद रफी के गीतों से सजी सुर-संध्या, कलाकारों ने बांधा समां
Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुर-संध्या कार्यक्रम के तहत गीतों की प्रस्तुति देते सृजन के निदेशक डॉ योगेश्वर जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में रविवार देर सायं स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में (31 जुलाई) कालजयी गीतों पर आधारित सुर-संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान निदेशक डॉ. योगेश्वर जोशी और दीपक कौशिक ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत फिल्म हिंदुस्तान की कसम का गीत प्रस्तुत किया। वहीं कई एकल गीत भी गाए, जिन पर दर्शक झूम उठे।
कार्यक्रम सृजन संस्था व हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। सुशील भार्गव के साथ सात अजूबे इस दुनिया में, स्वाति शुक्ला के साथ साथिया नहीं जाना के जी ना लगे और कितना है तुमसे प्यार मुझे, डॉ. सत्यभूषण के साथ ये माना मेरी जां और चल चल मेरे भाई, अक्षि गोयल के साथ गुनगुना रहे हैं भंवरे और पूजा पंडित के साथ वो हैं जरा खफा-खफा और अन्य ने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संगीत संयोजन डाॅ. सुधीर शर्मा और मंच संचालन डाॅ. शालिनी शर्मा ने किया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय योगदान के लिए 11 विभूतियों को सृजन श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रहे। अति विशिष्ट अतिथि उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, प्रदीप सैनी और डाॅ. खुशबीर कौशिक व कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।