फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   800 players displayed their talent in block level athletics competitions.

Kaithal News: खंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 800 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
800 players displayed their talent in block level athletics competitions.
आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेेते प्रतिभागी।
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज में खंड स्तरीय लड़के व लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खंड के 30 से अधिक सरकारी और निजी विद्यालयों के करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित अन्य स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया, जो अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खंड खेल अधिकारी मेहताब सिंह ने प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में निरंतर मेहनत करने और उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी स्पर्धाएं निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराई गईं। आयोजन को सफल बनाने में देवेंद्र डीपीई, राजेश ढिल्लों, ठाकुर विक्रम, रेखा पीटीआई, सुरेंद्र, मुस्कान, निर्मल, कप्तान, संदीप, राजपाल, रविंद्र, मनमिंदर और सुरेंद्र भागल ने भूमिका निभाई।

आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेेते प्रतिभागी।

आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेेते प्रतिभागी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed