फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Vigilance Department will investigate the corruption case regarding the maintenance and security tenders for seven city parks.

Kaithal News: विजिलेंस करेगी शहर के सात पार्कों के रखरखाव और सुरक्षा टेंडर के भ्रष्टचार मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The Vigilance Department will investigate the corruption case regarding the maintenance and security tenders for seven city parks.
कलायत। कलायत शहर मेंं पार्कों के रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा की विभागीय विजिलेंस को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रदीप राणा की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी को भेजी गई शिकायत के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ने उन्हें सुनवाई के लिए 6 अगस्त को पंचकूला बुलाया है।
विज्ञापन

यह नगर पालिका का ऐसा पहला मामला है जिसमें विजिलेंस ने जांच का निर्णय लिया है। पार्षद प्रदीप राणा ने बताया कि नगर पालिका में सात पार्कों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए जारी किए गए करीब 30 लाख रुपये के टेंडर में भ्रष्टाचार हुआ है। कागजों में कर्मियों की फर्जी नियुक्ति कर सरकार के साथ-साथ नागरिकों के साथ मजाक किया गया है। एडीसी की जांच व एसडीएम की निरीक्षण रिपोर्ट में पार्कों के रखरखाव की आड़ में गोलमाल की परतें खुल चुकी हैं।
विज्ञापन

----------
शहर के सात पार्कों के टेंडर के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले की जांच कैथल एडीसी की ओर से डीसी को सौंपी जा चुकी है। इसमें कलायत एसडीएम की पार्कों की निरीक्षण रिपोर्ट भी शामिल है। इसमें पार्कों में न तो कर्मियोंं की नियुक्ति समय अनुरूप साफ हो पाई है औैर न ही पेयजल व सफाई कार्य संतोषजनक मिला। सभी सात पार्कों में एक भी कूड़ेदान नहीं है। इसके साथ ही सात में से छह पार्कों में पेयजल सुविधा का न होना भी गंभीर विषय है। इन हालातों में पार्कों के रखरखाव के टेंडर पूरी तरह से जांच के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी पत्र मेंं ये हैं आदेश :
शहरी स्थानीय निकाय विभाग चीफ विजिलेंस अधिकारी रामेश्वर मेहरा के पत्र मेंं यह साफ किया है कि कलायत शहर के पार्कों के रखरखाव व सिक्योरिटी से जुड़े टेंडर की जांच प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए पार्षद प्रदीप राणा को पंचकूला कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 6 अगस्त को कार्यालय में सुनवाई की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed