सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A woman was cyber-cheated of Rs 27,000 by sending fake messages.

Kaithal News: फर्जी मैसेज भेजकर महिला से 27 हजार की साइबर ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A woman was cyber-cheated of Rs 27,000 by sending fake messages.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। जिले के कलायत क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर 27 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पहले महिला को फोन कर स्वयं को उसके पति का जानकार बताया और खाते में तीन हजार रुपये भेजने की बात कहकर विश्वास में ले लिया।

पुलिस को दी शिकायत में कलायत निवासी रीना देवी ने बताया कि तीन मार्च को उसके पास हसीन खान नामक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को उसके पति का परिचित बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में तीन हजार रुपये भेज रहा है। कुछ समय बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक मैसेज भेजा, जिसमें 30 हजार रुपये उसके खाते में जमा होने की जानकारी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर कहा कि उससे गलती से तीन हजार की जगह 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं, इसलिए वह 27 हजार रुपये वापस भेज दे। आरोपी की बातों में आकर महिला ने उसके बताए खाते में 27 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

बाद में जब महिला ने पति से बात की तो पता चला कि धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत कलायत थाना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed