{"_id":"69c6d46217d202f06a0aeb25","slug":"aditi-of-rajound-won-silver-in-boxing-kaithal-news-c-245-1-kht1002-147032-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद की अदिति ने बॉक्सिंग में जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद की अदिति ने बॉक्सिंग में जीता रजत
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
राजौंद । रजत पदक के साथ अदिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। क्षेत्र की बेटी अदिति ने बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। रोहतक में 22 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित पांचवीं बॉयज एवं गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अदिति ने रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान अदिति ने अपनी तकनीक, ताकत और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे वह निर्णायकों को प्रभावित करने में सफल रहीं। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि लड़कियां भी खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
जब अदिति पदक जीतकर गांव पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर
उसका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर सुखदेव राणा, कुलदीप राणा, प्रदीप राणा, संजय राणा, अमरदीप राणा, राकेश राणा, रणदीप राणा, सुधीर राणा, डॉ. सतपाल राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अदिति की मेहनत की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अदिति की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos