फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Administration working with full seriousness to ensure benefits of schemes reach the people: SDM

योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Administration working with full seriousness to ensure benefits of schemes reach the people: SDM
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो पात्र लाभार्थी किसी कारणवश अंत्योदय मेले में नहीं पहुंच पाए, उनके घर-घर जाकर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी पात्र लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देंगे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें घर-द्वार पर ही योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत गुहला-चीका क्षेत्र में लगभग 3,000 लाभार्थियों की पहचान की गई है। इनमें से शेष पात्र परिवारों तक भी प्रशासन स्वयं पहुंचकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed