{"_id":"69978eed42d34be18d09f1a4","slug":"an-attempt-was-made-to-crush-a-liquor-vendor-with-a-truck-in-khanpur-kaithal-news-c-245-1-kht1012-145304-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खानपुर में शराब ठेके के कारिंदे को ट्रक से कुचलने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खानपुर में शराब ठेके के कारिंदे को ट्रक से कुचलने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव खानपुर में एक आरोपी ने शराब ठेके के कारिंदे को ट्रक से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पेगा निवासी किरपाल ने बताया कि वह राजौंद में शराब के ठेके पर करिंदे का काम करता है। वह नीलम नामक महिला के साथ राजौंद में लिव इन रिलेशन में रहता था। कुछ दिनों से वह महिला किसी परविन्द्र नामक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। उसने नीलम को काफी समझाया, परंतु दो तीन दिन पहले नीलम उसे छोड़कर परविन्द्र के पास चली गई। परविन्द्र व उसका भाई अजय ट्रक चलाते हैं। उसने परविन्द्र की पत्नी को परविन्द्र व नीलम बारे में बता दिया। कल रात को वह परविन्द्र व नीलम की तलाश करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर कैथल पहुंचा। जहां पर उसने परविन्द्र व नीलम को आपत्तिजनक हालत में देखा। उसे देखते ही परविन्द्र, नीलम व उसमें बैठा अजय अपना ट्रक भगा कर ले गए। उनके पीछे वह मोटरसाइकिल पर गांव खानपुर पहुंच गया।
वहां पर खड़े ट्रक में जब उसने परविन्द्र को आवाज लगाई, तो अजय व नीलम ने उसे जान से मारने की नीयत से परविन्द्र को उकसाया। तभी परविन्द्र ने उसे जान से मारने की नीयत से अपने ट्रक का ड्राइवर साइड का अगला टायर उसकी दोनों टांगों, बांई साइड की पसलियों व दोनों बाजुओं पर चढ़ा दिया, उसे ट्रक के नीचे कुचलकर तीनों ट्रक को लेकर भाग गए।
किसी राहगीर ने डायल 112 गाड़ी की सहायता के लिए मौके पर बुलाया, उसे इलाज के सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ज्यादा चोट होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर ट्रक चढ़ाया और उसे चोटें मारी है। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीवन थाना के जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
Trending Videos