ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में विश्व सृजनात्मकता एवं नवाचार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल की अध्यक्षता में किया गया, इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी कला और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग में आर्यन प्रथम वंशिका द्वितीय एवं प्राची तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूलभूत उपयोगों के बारे में भी जानकारी दी गई। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नवीन प्रथम,मनप्रीत एवं नीलाक्षी द्वितीय तथा वंशिका तृतीय साथ पर रहे। सृजनात्मक विचारों प्रतियोगिता में तनु एवं आर्यन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेस्ट प्रेजेंटर का अवॉर्ड प्राप्त किया। कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी डॉ. सुरभि अदलखा की देख रेख में किया गया। संस्कार और सामर्थ्य, इनोवेशन और विकास विषय को केंद्र बिंदु मानते हुए विद्यार्थियों के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की नवीनतम खोजों और नवाचारों पर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. सुरभि अडलखा ने विद्यार्थियों को नवाचार और रचनात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कमेंट
कमेंट X