राजौंद। शहर के विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने गेट बैठक कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट के मुख्य सलाहकार रोहतास शर्मा ने की, जबकि संचालन सब यूनिट उप प्रधान प्रवीण कोटड़ा ने किया। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि उनकी चार्जशीट लंबे समय से लंबित पड़ी हैं और अधिकारी वर्ग द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।
काफी समय बीत जाने के बावजूद इन मामलों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा, जबकि अधिकारियों के मामलों का त्वरित निपटान कर उन्हें प्रमोशन तक दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि सबडिवीजन में स्टाफ की भारी कमी है। विभाग में राइट टू सर्विस एक्ट लागू होने के कारण कर्मचारियों पर समयबद्ध कार्य करने का दबाव है, लेकिन इसके विपरीत उन्हें आवश्यक मेंटेनेंस सामग्री उपलब्ध नहीं करवाई जा रही, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इस दौरान कृष्ण, लाला सिंह, अमन, शमशेर, दीपक, रितु, नरेश कुमार, गुरुदेव उपस्थित रहे।
कमेंट
कमेंट X