सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lecture on higher education

Kaithal News: हायर एजुकेशन विषय पर दिया व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lecture on higher education
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता को सम्मानित करते आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य गगन मित्तल व अन्य।
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के कॅरिअर गाइडेंस सेल की ओर से 16 अप्रैल को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में हायर एजुकेशन एंड करियर प्रॉस्पेक्ट्स विषय पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चितकारा यूनिवर्सिटी की निदेशक (स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव) प्रीति चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों, करियर संभावनाओं और उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने मुख्य वक्ता का स्वागत कर किया। प्रीति चौधरी ने विद्यार्थियों को संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास जैसे सॉफ्ट स्किल्स के महत्व से अवगत कराया और उन्हें इन कौशलों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संवादात्मक और उत्साहवर्धक रहा, जिसमें लगभग 70–80 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर आईक्यूएसी सेल के संयोजक डॉ. जयबीर धारीवाल, कॅरिअर गाइडेंस सेल की संयोजक डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. कपिल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनिका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed