राजौंद। गांव कसान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीईओ संदीप नैन ने स्वयं पौधा रोपित कर अभियान में भागीदारी निभाई और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान एनएसएस नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार, शमशेर कालिया, धर्मेंद्र सिंह, अमन सिंह और सुमन मौजूद रहीं।

पौधरोपण करते बीईओ संदीप नैन व अन्य स्टाफ सदस्य।