सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Commuters on the Delhi route face increased inconvenience; no direct bus service after 6:40 PM.

दिल्ली रूट पर मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी, शाम 6:40 के बाद सीधी बस सेवा नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Commuters on the Delhi route face increased inconvenience; no direct bus service after 6:40 PM.
कैथल के नए बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : सांकेतिक
कैथल। दिल्ली और राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पानीपत व सोनीपत जाने वाले यात्रियों के लिए सफर लगातार मुश्किल होता जा रहा है। शाम 6:40 बजे के बाद दिल्ली रूट के लिए मुख्य बस स्टैंड से कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण हर दिन सैकड़ों कामकाजी लोगों, व्यापारियों और छात्रों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीधे साधन न होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा और खर्चीला रास्ता तय करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर सीधे रूट की गाड़ी न मिलने के कारण यात्रियों को मजबूरन पहले करनाल के लिए बस पकड़नी पड़ती है। करनाल बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्हें दिल्ली या पानीपत की तरफ जाने वाली अन्य बसों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों का न केवल कीमती समय बर्बाद हो रहा है बल्कि उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ रहा है। महिला और बुजुर्ग यात्रियों के लिए रात के समय बसें बदलना और भी अधिक असुरक्षित और थकाऊ हो जाता है।
विज्ञापन

मुसाफिरों में रोष
यात्रियों में सुनील शर्मा, महेंद्र और सुरेंद्र का कहना है कि कैथल से दिल्ली और पानीपत के लिए बहुत ज्यादा आवागमन रहता है। दिल्ली और पानीपत बड़े केंद्र हैं, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग सामान लेने या नौकरी के सिलसिले में आते-जाते हैं। शाम 6:40 बजे की समय सीमा बेहद जल्द खत्म हो जाती है। यात्रियों ने रोडवेज विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि इस रूट की महत्ता को देखते हुए रात 8:00 या 9:00 बजे तक कम से कम दो से तीन अतिरिक्त सीधी बसों का संचालन शुरू किया जाए ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए नियमानुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। मांग अनुसार व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। - विपुल, टीएम रोडवेज

कैथल के नए बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

कैथल के नए बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed