सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to restore elevated project

Kaithal News: ऐलिवेटेड परियोजना बहाल करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to restore elevated project
विज्ञापन
कैथल। सनातन धर्म मंदिर में प्रधान बलवंत सिंह जाटान की अध्यक्षता में रेल यात्री कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के व्यापारियों व समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) योजना को रद्द कर पहले स्वीकृत ऐलिवेटेड परियोजना को दोबारा बहाल किया जाए। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में ऐलिवेटेड परियोजना को मंजूरी दी गई थी, लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया। उनका कहना है कि आरओबी बनने से शहर के सौंदर्यीकरण और बाजार की व्यापारिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता और सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि ऐलिवेटेड परियोजना बहाल करने की मांग को लेकर रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed