{"_id":"69f506456a02da33850a735b","slug":"dfo-absent-from-road-safety-meeting-show-cause-notice-issued-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148697-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोड सेफ्टी की बैठक में डीएफओ नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोड सेफ्टी की बैठक में डीएफओ नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक में निर्देश देते एडीसी। डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोड सेफ्टी कमेटी की समीक्षा बैठक में डीएफओ के अनुपस्थित रहने पर एडीसी सुशील कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा सीधे लोगों के जीवन से जुड़ा विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी सड़कें रोड सेफ्टी मानकों के अनुरूप हों, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में पूंडरी-करनाल रोड, ढांड रोड, कौल, चंदाना और राजौंद क्षेत्र में चल रहे सीवरेज व सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने स्वीकार किया कि कई स्थानों पर निर्माण और मरम्मत कार्य जारी हैं, जबकि कुछ जगह तकनीकी कारणों से देरी हुई है। इस पर एडीसी ने निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए और बरसात से पहले मुख्य सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।
बैठक में गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीडीपीओ रितु लाठर, डीईओ सुभाष और समिति के गैर सरकारी सदस्य सतीश सेठ मौजूद रहे।
चौकों पर रिफ्लेक्टर और जल निकासी पर जोर : एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख चौकों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि रात में दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। कई क्षेत्रों में सीवर जाम और जलभराव की समस्या पर पब्लिक हेल्थ विभाग को सफाई और निकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को अपनी-अपनी सड़कों के किनारे बर्म की सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नगर परिषद को शहर में अतिक्रमण हटाने और नालों की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए, ताकि पानी सड़कों पर जमा न हो।
मार्च में 6,422 चालान
एडीसी ने विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि एजेंडे के तहत किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए और फोटो सहित एटीआर समय पर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने सभी सड़कों पर अवैध कट बंद करने और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। आरटीए गिरीश कुमार के अनुसार, पुलिस ने मार्च माह में 6,222 चालान कर 34 लाख 56 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि आरटीए विभाग ने 200 चालान कर 41 लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
Trending Videos