{"_id":"6a6b9d4af5f34ded76073dd4","slug":"dilbag-had-been-in-contact-with-two-women-for-10-years-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153054-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 10 साल से दो महिलाओं के संपर्क में थे दिलबाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 10 साल से दो महिलाओं के संपर्क में थे दिलबाग
विज्ञापन
वर्क संस्पेंड के दौरान अदालत के बाहर बैठे वकील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड। ढांड में 43 वर्षीय दिलबाग की ओर से जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस की जांच में मृतक के दो अन्य ट्रक चालकों से संबंध, आपसी रुपयों के लेन-देन और दो महिलाओं से करीब 10 साल पुरानी जान-पहचान की बात सामने आई है। आरोपी कृष्ण से पूछताछ में सामने आया कि कृष्ण, दिलबाग और काला तीनों ट्रक चलाते थे और एक-दूसरे से परिचित थे।
तीनों के बीच रुपयों का लेन-देन भी होता था। जब उन्होंने अपने-अपने ट्रक खरीदे थे, उस समय भी उन्होंने एक-दूसरे को आर्थिक मदद के तौर पर रुपये दिए थे। पुलिस अब इस लेन-देन से संबंधित जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि कृष्ण ने करीब 10 साल पहले दिलबाग की क्योड़क निवासी महिला से जान-पहचान करवाई थी। इसके अलावा उसकी पहचान गांव जड़ौला निवासी रानी से भी करवाई गई थी। पुलिस के अनुसार दिलबाग करीब 10 वर्षों से सीमा और रानी के संपर्क में था। तीनों अक्सर घर के बाहर ही एक-दूसरे से मिलते थे।
परिवार ने भी किया था विरोध : मृतक की पत्नी सुमन और 17 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि सीमा और रानी के संपर्क में आने के बारे में परिवार में कई बार बातचीत हुई थी। परिवार के सदस्य दिलबाग को दोनों महिलाओं से दूर रहने के लिए कहते थे। ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।