सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirt in Sector 18 drains troubles residents

Kaithal News: सेक्टर 18 की ड्रेन में गंदगी से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Sector 18 drains troubles residents
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। सेक्टर-18 स्थित ड्रेन में जमा गंदगी और ठहरा हुआ पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। ड्रेन में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और गंदा पानी जमा होने से न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय बदबू इतनी तेज होती है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी मुश्किल महसूस करते हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से नियमित सफाई कराने और कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकती है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वैद्य ने कहा कि समय-समय पर ड्रेन की सफाई करवाई जाती है और इस ड्रेन की भी जल्द सफाई करवा दी जाएगी।

ड्रेन की सफाई महीनों से नहीं

हुई है। मच्छरों की भरमार से डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।

-राजेश कुमार



बदबू के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। -सुमित अग्रवाल



बारिश में स्थिति और खराब होती है। ड्रेन ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे आवागमन बाधित होता है। -रवि (सेक्टर-18)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed