सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Supply of 5 kg cylinders has stopped for a month. Supply of 5 kg cylinders has stopped for a month.

Kaithal News: महीने भर से 5 किलो के सिलिंडर की सप्लाई ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Supply of 5 kg cylinders has stopped for a month. Supply of 5 kg cylinders has stopped for a month.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। एक माह से 5 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं खासकर मजदूरों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर छोटे सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते रिफिल कराने पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

तेल कंपनियों की ओर से बीते एक महीने से इन सिलिंडरों की खेप नहीं भेजी गई है। खासकर प्रवासी मजदूर और अकेले रहने वाले लोग, जो छोटे सिलिंडर का उपयोग करते हैं, उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी संचालक संदीप के अनुसार 5 किग्रा सिलिंडरों की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है। पूरे जिले में प्रतिदिन केवल 15 से 20 सिलिंडरों की ही मांग होती है। कम मांग के चलते कंपनियां इनका सीमित स्टॉक ही रखती हैं और एजेंसियां भी अतिरिक्त सिलिंडर मंगवाने में रुचि नहीं दिखातीं। अब एजेंसियां उपभोक्ताओं की मांग के आधार पर कंपनियों को स्टॉक के लिए लिखेंगी।

उधर, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह ने बताया कि सभी एजेंसियों पर सिलिंडर उपलब्ध हैं। प्रवासी मजदूर, झुग्गी-झोपड़ी और निर्माणाधीन स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रबंध किए गए हैं। जिन्हें इन सिलिंडरों की आवश्यकता हो, वे किसी भी गैस एजेंसी पर निर्धारित मूल्य पर इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।

छोटा सिलिंडर न मिलने से मजदूरों की बढ़ी परेशानी

उत्तर प्रदेश निवासी मजदूर सुनील ने बताया कि वह राजमिस्त्री के पास काम करता है और इन दिनों उसे 5 किग्रा सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं बलबीर ने कहा कि पहले छोटा गैस सिलिंडर आसानी से मिल जाता था, लेकिन अब किल्लत के कारण उसे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed