सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strong sunlight increases heat, rain expected till 8th

Kaithal News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, 8 तक बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight increases heat, rain expected till 8th
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ गया। दोपहर में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भी कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण हवाओं में नमी कम हो गई और दोपहर तक सड़कों पर तपिश महसूस की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से सुबह और रात का मौसम अभी भी अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।

डॉक्टर अमरिंद्र ने बताया कि मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव से वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 8 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। बारिश होने से गेहूं की फसल में नमी बढ़ जाएगी जिससे गेहूं की कटाई और पैदावार प्रभावित होगा जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा।

विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। बारिश होने पर तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में लू तो नहीं चलेगी, लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed