{"_id":"69f506ff2998594d2d0525ee","slug":"documents-submitted-showing-wrong-date-of-death-fir-for-fraud-kaithal-news-c-18-1-knl1004-897584-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मृत्यु की गलत तिथि दिखा जमा किए दस्तावेज धोखाधड़ी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मृत्यु की गलत तिथि दिखा जमा किए दस्तावेज धोखाधड़ी की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद कैथल में मृत्यु पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों में हेराफेरी का मामला सामने आया है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर कैथल में दी शिकायत में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि प्रताप गेट निवासी सुनील मदान ने वर्ष 2023 में अपने पिता नरेंद्र कुमार के मृत्यु पंजीकरण के लिए दस्तावेज जमा कराए थे। जांच में जन्म-मृत्यु शाखा ने पाया कि आवेदन में मृत्यु तिथि 3 जुलाई 2023 दर्शाई गई थी, जबकि वास्तविक संस्कार तिथि 3 जनवरी 2023 थी। आरोप है कि श्मशान घाट की रसीद में छेड़छाड़ कर गलत तिथि दर्शाते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।
यह मामला सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सामने आया, जिसके बाद दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट में श्मशान भूमि की सत्यापित प्रति और संबंधित वार्ड पार्षद के बयान भी शामिल किए गए, जिनसे गड़बड़ी की पुष्टि हुई। थाना शहर प्रभारी गीता रानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos