सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmer's income from vermicompost is Rs 10 lakh annually

Kaithal News: वर्मी कंपोस्ट से किसान की आय 10 लाख सालाना

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer's income from vermicompost is Rs 10 lakh annually
विज्ञापन
अजय कसान
Trending Videos

कैथल। सजूमा गांव के प्रगतिशील किसान बलदेव सिंह ने यह साबित कर दिया है कि नई सोच और सही तकनीक से साधारण संसाधनों को भी आय का बड़ा जरिया बनाया जा सकता है। जिस गोबर को आमतौर पर बेकार समझा जाता है, उसी से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर उन्होंने सालाना करीब 10 लाख रुपये की कमाई का सफल मॉडल खड़ा किया है।

पिछले तीन वर्षों से बलदेव सिंह अपनी करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट संचालित कर रहे हैं। वह आसपास के गांवों से गोबर खरीदकर केंचुओं की मदद से उसे जैविक खाद में बदलते हैं। उनकी तैयार खाद ‘डीबी वर्मी कंपोस्ट’ के नाम से बाजार में पहचान बना चुकी है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी खाद की गुणवत्ता के कारण किसान खुद उनके फार्म पर पहुंचकर इसे खरीदते हैं। एक बैग की कीमत करीब 250 रुपये है। उनका मानना है कि वर्मी कंपोस्ट न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाती है, बल्कि मिट्टी की सेहत को भी सुधारती है। उन्होंने इस कार्य का प्रशिक्षण करनाल से लिया और वहीं से केंचुए लाकर इसकी शुरुआत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत और सही जानकारी से संभव है लाखों की कमाई

बलदेव सिंह का कहना है कि यदि किसान मेहनत और सही जानकारी के साथ काम करें तो गोबर से भी लाखों रुपये की आय अर्जित की जा सकती है। जैविक खेती अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उनका यह मॉडल न केवल उनकी आय का मजबूत साधन बना है, बल्कि आसपास के किसानों को भी जैविक खेती की ओर प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed