सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganga and Pankaj of Janata College won gold medal in boxing.

Kaithal News: जनता कॉलेज के गंगा और पंकज ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ganga and Pankaj of Janata College won gold medal in boxing.
27 ढांड 01 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल एवं अन्य। - फोटो : मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ढांड। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय कौल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए।

प्राचार्य डॉ. ऋषि पाल ने बताया कि 50 किलोग्राम भार वर्ग में गंगा और 65 किलोग्राम में पंकज ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 90 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य शर्मा ने रजत पदक और 85 किलोग्राम में विशेष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. ऋषि पाल ने महाविद्यालय लौटने पर विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. बृजेंद्र कुमार, डॉ. पारसमणी, डॉ. अमित कुमार और प्रोफेसर रोबिन के मार्गदर्शन को दिया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान तेजवीर सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed