{"_id":"69d95db66f68b959ca01fb77","slug":"hafed-officials-accused-of-taking-bribe-and-distributing-gunny-bags-kaithal-news-c-18-1-knl1004-883911-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैफेड अधिकारियों पर रिश्वत ले बारदाना बांटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैफेड अधिकारियों पर रिश्वत ले बारदाना बांटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में बारदाना वितरण का विवाद गहराता जा रहा है। आढ़तियों ने खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर व कर्मचारियों पर प्रति थैला दो रुपये की रिश्वत लेकर चुनिंदा आढ़तियों को हजारों बोरियां देने का आरोप लगाया है, जबकि अन्य आढ़तियों को अब तक बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया। दूसरी ओर हैफेड मैनेजर राजेंद्र कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।
आरोपों के विरोध में आढ़तियों ने हैफेड के गोदाम पर सरकार और खरीद एजेंसी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और आढ़तियों से बातचीत कर उन्हें मार्केट कमेटी कार्यालय ले गए।
यहां मंडी एसोसिएशन की ओर से एसडीएम को लिखित शिकायत सौंपी गई, जिसमें बारदाना घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। आढ़तियों ने बताया कि हैफेड का मैनेजर हर साल गेहूं घटौती के नाम पर लाखों रुपये की कटौती
करता है, जिसका नुकसान आढ़तियों को उठाना पड़ता है।
भाकियू (चढ़ूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा, मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कर्मचंद गर्ग, तरसेम गोयल, राजकुमार जखौली, कुलदीप सिंह, अवतार कबोंज, रूलदू नंबरदार, अमरजीत वोहरा और नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि 1 से 10 अप्रैल के बीच उन्हें कोई बारदाना नहीं दिया गया, जबकि रिश्वत देने वाले आढ़तियों को हजारों बोरियां जारी कर दी गईं।
शिकायत के बाद एसडीएम ने हैफेड कर्मचारियों को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली और निर्देश दिए कि खरीद के अनुसार सभी आढ़तियों को बारदाना उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने
चेतावनी दी कि ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
हर एक आढ़ती को खरीद के हिसाब से ही बारदाना वितरित किया जा रहा है। रिश्वत लेकर बारदाना दिए जाने के सभी आरोप निराधार है। हैफेड के कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। -राजेंद्र कुमार, हैफेड मैनेजर चीका।
Trending Videos