सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prostitution ring busted, woman operator arrested

Kaithal News: देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ संचालक महिला की गिरफ्तारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prostitution ring busted, woman operator arrested
विज्ञापन
गुहला। पुलिस ने सूचना के आधार पर खुशहाल माजरा रोड स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। थाना गुहला प्रभारी पीएसआई शनेष कुमार टीम सहित गश्त पर थे, तभी डेरा भाग सिंह क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली।
Trending Videos

पुलिस ने तुरंत दबिश देकर मकान से तीन महिलाओं व तीन पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि डेरा भाग सिंह निवासी सुमन द्वारा महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार करवाया जाता था। अन्य आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय बीर भान भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपी दबोचे
कैथल। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में खुराना रोड निवासी अनुज और हरि नगर निवासी देव को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव गगनी जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार की शिकायत के अनुसार 24 मार्च की रात करीब 11 बजे वह पिहोवा चौक से करनाल चौक की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से भाग गए। थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। संवाद

जेबकतरा काबू, नकदी-आधार कार्ड बरामद
कैथल। पुलिस ने जेब काटने के मामले में गांव संडील (जींद) निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के अनुसार, भगत सिंह कॉलोनी निवासी जयकरण ने शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी सरकारी अस्पताल में भर्ती थी। 8 अप्रैल को वहां पर्ची बनवाते समय उसकी जेब से 5100 रुपये और दस्तावेज चोरी कर लिए गए। मामले में थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 2000 रुपये और एक आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed