सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Happy Cards Arrived, Delivery Started

Kaithal News: हैप्पी कार्ड पहुंचे, शुरू हुई डिलीवरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Happy Cards Arrived, Delivery Started
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। हरियाणा रोडवेज की मुफ्त यात्रा योजना के तहत लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे पात्र यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बस स्टैंड पर करीब 30 हजार हैप्पी कार्ड
पहुंच चुके हैं, जिससे हजारों लाभार्थियों को जल्द सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।
कार्ड वितरण की प्रक्रिया इस बार ओटीपी आधारित रखी गई है। केवल उन्हीं लाभार्थियों को कार्ड दिए जाएंगे, जिनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। ऐसे में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना ओटीपी के बस स्टैंड पर न आएं, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले करीब आठ महीनों से हैप्पी कार्ड की डिलीवरी बंद थी और नए आवेदन भी रोक दिए गए थे। इससे बड़ी संख्या में पात्र लोग अपने कार्ड का इंतजार कर रहे थे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 65 हजार कार्ड लंबित थे, जिनमें से पहले चरण में 30 हजार कार्ड पहुंच गए हैं। शेष कार्ड भी जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
एक लाख 58 हजार कार्ड ही हुए जारी : इस योजना के तहत जिले में दो लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन अब तक लगभग एक लाख 58 हजार कार्ड ही जारी किए जा सके हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना है। इसके अंतर्गत एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को शामिल किया जाता है।
प्रत्येक पात्र सदस्य को हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है।नए हैप्पी कार्ड डिपो में पहुंच चुके हैं। संबंधित लाभार्थियों को जल्द ही ओटीपी भेजे जाएंगे और ओटीपी मिलने के बाद तय समय पर पहुंचकर कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा। -राजेश कुमार, नोडल अधिकारी, कैथल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed