सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heard the glory of the Lord, the message of following the path of devotion and religion

Kaithal News: प्रभु की महिमा सुनी, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Heard the glory of the Lord, the message of following the path of devotion and religion
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। पुराने बस स्टैंड के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। समापन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा के दौरान कथावाचक बहन आस्था भारती ने अपने अमृतमय प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा का गुणगान सुनाते हुए भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार कलियुग में भगवान का नाम, सत्संग और कथा श्रवण ही मनुष्य को मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें यह सिखाती है कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रभु की भक्ति, सेवा, प्रेम और करुणा के मार्ग पर चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपने जीवन में प्रभु का स्मरण करता है तो उसके भीतर से अहंकार, लोभ, क्रोध और मोह जैसे दोष धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं और उनके स्थान पर शांति, संतोष और आनंद का प्रकाश फैलने लगता है। यही श्रीमद्भागवत का वास्तविक संदेश है।
हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें संत-महात्माओं के श्रीमुख से यह पावन कथा सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहाकि संतों का सान्निध्य और भगवान की कथा मनुष्य के जीवन को पवित्र और सार्थक बना देती है। जैसे गंगा का जल पापों को धो देता है, वैसे ही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मन और आत्मा को शुद्ध कर देता है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। वहां पर मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रसाद को ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed