सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Humidity increased amid clouds, mercury crossed 33 degrees

Kaithal News: बादलों के बीच बढ़ी उमस, पारा 33 डिग्री पार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased amid clouds, mercury crossed 33 degrees
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच अब धूप और उमस का असर साफ दिखाई देने लगा है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन ये बादल बारिश लाने के बजाय गर्मी को और बढ़ा रहे हैं। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

तेज धूप और बादलों की मौजूदगी के कारण उमस में इजाफा हुआ है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रह सकती है। यदि हवा की रफ्तार नहीं बढ़ी या हल्की बारिश नहीं हुई, तो उमस और अधिक परेशान कर सकती है। फिलहाल, बादलों की लुका-छिपी के बीच लोगों को राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई परेशानी

गर्मी के इस दौर में हवाओं ने भी राहत देना लगभग बंद कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार घटकर महज 13 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है, जिससे उमस और बढ़ गई है। आमतौर पर तेज हवा चलने पर पसीना सूखने से शरीर को राहत मिलती है, लेकिन सुस्त हवा के कारण लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार, हवा की गति कम होने और नमी बढ़ने के कारण वास्तविक तापमान से 2-3 डिग्री अधिक गर्मी महसूस हो रही है। अचानक बढ़ी इस गर्मी और उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

दूसरी ओर डॉ. अमरिंद्र ने सलाह दी है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं और तेज धूप में निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed