सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information about schemes being provided to people at the camp: Balraj

शिविर में लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी : बलराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information about schemes being provided to people at the camp: Balraj
गुहला-चीका। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय चीका के सभागार में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नायब तहसीलदार बलराज मलिक मुख्य अतिथि रहे। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी। नायब तहसीलदार बलराज मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि इस तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का उद्देश्य यह है कि हर पात्र व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यदि वह किसी योजना के लिए पात्र पाया जाता है तो मौके पर ही संबंधित विभागों की ओर से उसको सरकारी योजना का लाभ दिया जाएगा। नायब तहसीलदार बलराज मलिक ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वे इस तीन दिवसीय जन कल्याण शिविरों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि जगतार सिंह माजरी, सिंचाई विभाग के एसडीओ अजमेर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इंद्राराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed