सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions

Kaithal News: समय पर परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। जिमखाना क्लब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हरियाणा के कैथल सर्किल की हुई समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की समय पर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अभियंता देवेंद्र दहिया ने अधिकारियों से कहा कि विभाग की सभी योजनाओं और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

बैठक में कैथल सर्किल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य अभियंता दहिया ने मुख्यमंत्री घोषणाओं, बड़े विकास कार्यों की प्रगति, जलापूर्ति योजनाओं और अन्य विभागीय गतिविधियों की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को बेहतर पेयजल और स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अभियंता (शहरी) डी. के. सैनी, मुख्य अभियंता (ग्रामीण) टी. आर. पंवार सहित विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य अभियंता (मैकेनिकल) राजीव बातिश ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए और उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

बैठक के बाद मुख्य अभियंता देवेंद्र दहिया ने मुख्य अभियंता (ग्रामीण) टी. आर. पंवार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) सीवन, फतेहपुर और फरल का निरीक्षण किया। वहां चल रहे कार्यों और संयंत्रों के संचालन की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को संयंत्रों के सुचारू संचालन और कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य अभियंता (शहरी) डी. के. सैनी ने भी कैथल जिले के अन्य एसटीपी का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधीक्षक अभियंता कृष्ण कुमार गिल, कार्यकारी अभियंता अभिषेक शेर, कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल और कैथल सर्किल के सभी फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed