{"_id":"6a6b9d05f402d037f0061588","slug":"mdn-players-won-medals-in-district-level-sports-competitions-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153050-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एमडीएन के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एमडीएन के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जीते पदक
विज्ञापन
अपने अध्यापकों के साथ एमडीएन स्कूल के विजेता छात्र (विज्ञप्ति)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। एमडीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलायत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण व एक रजत पद हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य डाॅ. राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुश्ती और भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-57 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रा शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-48 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए अर्नव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-46 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में कृतिका जीतीं। अंडर-65 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में नंदिनी ने दूसरे स्थान पर रही।
विद्यालय के छात्र मान्या जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं बल्कि खेल, संस्कृति और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए तैयार करना है। इन खिलाड़ियों की सफलता उनके अनुशासन, अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। प्रधानाचार्या रजनी रानी और डॉ. राजकुमार जांगड़ा ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं और निरंतर प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय विद्यालय के पीटीआई सुखबीर को भी जाता है।