सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mundadi jammed in protest against power cuts

Kaithal News: बिजली कटौती के विरोध में मूंदड़ी में जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mundadi jammed in protest against power cuts
धरने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कौथ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पूंडरी। कैथल-करनाल रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मूंदड़ी गांव के ग्रामीणों ने बिजली किल्लत के विरोध में जाम लगा दिया। ग्रामीण करीब दो घंटे 20 मिनट तक सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुख्य मार्ग प्रभावित होने के कारण पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें लंबे समय तक जाम में फंसी रहीं। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम कैथल संजय कुमार, डीएसपी रमेश चंद्र और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रशासन ने गांव में प्रतिदिन करीब 13 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

समस्याओं को गंभीरता से लें : भाकियू नेताओं सुरेश कैथ, भूरा राम पबनावा और होशियार गिल प्योदा ने कहा कि सरकार और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान पहले ही मौसम की मार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऐसे में बिजली संकट उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गांवों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी वे ताला जड़कर विरोध जता चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

सिंचाई और घरेलू कार्य हो रहे प्रभावित

ग्रामीणों ओमपाल, रणधीर सिंह धीरा, रमेश कुमार, उज्जवल सिंह, मेवाराम, राजेंद्र कुमार, रणजीत, अशोक कुमार, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश, पालाराम, सुनील कुमार, रामपाल, ईशम सिंह, प्रवीण, जहाज और राजबीर ने बताया कि बिजली संकट के कारण खेतों में सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही घरेलू कार्य भी बाधित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कौथ। संवाद

धरने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कौथ। संवाद

धरने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कौथ। संवाद

धरने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कौथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed