सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Neha became an inspiration for the youth in volleyball

Kaithal News: वॉलीबॉल में नेहा बनी युवाओं के लिए प्रेरणा

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Neha became an inspiration for the youth in volleyball
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। पूूंडरी क्षेत्र की बेटी नेहा ने वॉलीबॉल खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा ने कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अलग पहचान बनाई है।

नेहा फिलहाल बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और कौल स्थित कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। खेल के प्रति उनकी लगन बचपन से ही रही है। नेहा बताती हैं कि उन्होंने सातवीं कक्षा से ही मैदान में जाना शुरू कर दिया था और तभी से वॉलीबॉल के प्रति उनका रुझान बढ़ता गया। धीरे-धीरे उन्होंने नियमित अभ्यास शुरू किया और अपने खेल को लगातार बेहतर बनाती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा के पिता बलवान सिंह वेल्डिंग का काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में हमेशा साथ दिया। नेहा बताती हैं कि उनके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन के कारण ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। वर्तमान में नेहा पूंडरी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में नियमित अभ्यास कर रही हैं। वह रोजाना करीब पांच घंटे तक मैदान में पसीना बहाती हैं। नेहा की सफलता के पीछे उनके कोच करमवीर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक और खेल क्षमता को बेहतर बनाया है।


नेहा की उपलब्धियां



नेहा ने पिछले कुछ वर्षों में कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2023 में उन्होंने स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।



- इसके बाद वर्ष 2024 में स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।



- वहीं वर्ष 2025 में स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।







नेहा का सपना



नेहा का सपना है कि वह आगे चलकर देश के लिए खेलें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतें। उनका कहना है कि वह लगातार मेहनत जारी रखेंगी और अपने कोच तथा परिवार के सपनों को जरूर पूरा करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed