{"_id":"69bdaa155c9f7c69cb0d044e","slug":"psychology-and-nsqf-papers-were-easy-bringing-smiles-to-the-faces-of-the-candidates-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869327-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मनोविज्ञान और एनएसक्यूएफ के पेपर रहे आसान, खिले परीक्षार्थी के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मनोविज्ञान और एनएसक्यूएफ के पेपर रहे आसान, खिले परीक्षार्थी के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) और कक्षा 10वीं की एनएसक्यूएफ (राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा) विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
विद्यार्थियों का कहना था कि दोनों ही विषय स्कोरिंग हैं, जिनमें अच्छे अंक प्राप्त कर कुल प्रतिशत बेहतर बनाया जा सकता है। परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार कक्षा 12वीं की साइकोलॉजी परीक्षा में कुल 264 परीक्षार्थियों में से 252 उपस्थित रहे, जबकि 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा 10वीं में कुल 2744 विद्यार्थियों में से 2719 ने परीक्षा दी और 25 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
कक्षा 12वीं के लिए 14 परीक्षा केंद्र और कक्षा 10वीं के लिए 51 केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई। फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों ने दिनभर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे।
n
कक्षा 12वीं की छात्रा नेहा ने बताया कि साइकोलॉजी का पेपर काफी सरल था और अधिकतर प्रश्न सीधे सिलेबस से आए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही पेपर पूरा कर लिया।
n
छात्र राहुल ने कहा कि पेपर में कोई विशेष कठिनाई नहीं हुई और अच्छी तैयारी करने वालों के लिए यह बेहतरीन अंक दिलाने वाला साबित होगा। उन्होंने अपने 80 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद जताई।
n
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी एनएसक्यूएफ का पेपर आसान बताया। छात्र मोहित ने कहा कि पेपर समझने में सरल था और अधिकांश प्रश्न पहले से पढ़े हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी और कोई भी प्रश्न नहीं छोड़ा। मोहित ने अपने 70 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद जताई।
Trending Videos