{"_id":"6a6cdffe9cc6b6c1a90d6e44","slug":"so-far-776-students-have-taken-admission-in-rksd-college-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153117-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में अब तक 776 विद्यार्थी ले चुके दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में अब तक 776 विद्यार्थी ले चुके दाखिला
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में दाखिलों के लिए पहुंचे विद्यार्थी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के 11 यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 3869 आवेदन प्राप्त हुए थे। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अब बढ़कर 776 हो गई है। वहीं नौ पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 152 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 96 आवेदन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित शेड्यूल के तहत पहली मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को 4 अगस्त तक फीस जमा कराने का अवसर दिया गया है। इसके बाद 5 अगस्त को दूसरी प्रोविजनल मेधा सूची और 6 अगस्त को दूसरी फाइनल मेधा सूची जारी होगी। दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थी 7 से 11 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। उसके बाद भी रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 12 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी।
इसके बाद 13 अगस्त को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और 14 अगस्त से रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से शेष सीटों पर दाखिले 21 से 27 अगस्त तक किए जाएंगे। आरकेएसडी कॉलेज के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। वहीं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करने और उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी सूचनाओं पर नियमित नजर रखने की अपील की। उन्होंने पीजी अभ्यर्थियों से भी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आग्रह किया, ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।