{"_id":"6a6ce42d88fa614917067a76","slug":"strengthening-the-grain-storage-system-is-part-of-the-campaign-to-make-india-a-developed-nation-jyoti-saini-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153087-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न भंडारण व्यवस्था को मजबूती देना भारत को विकसित बनाने के अभियान का हिस्सा : ज्योति सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न भंडारण व्यवस्था को मजबूती देना भारत को विकसित बनाने के अभियान का हिस्सा : ज्योति सैनी
विज्ञापन
नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव क्योड़क के सामुदायिक केंद्र में नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को अन्न भंडारण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नवीन जिंदल फाउंडेशन और केंद्रीय भंडारण निगम ने किसानों को संबंधित विषय की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी और पूर्व विधायक लीला राम ने हिस्सा लिया।
सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। नवीन कृषि संकल्प अभियान केवल एक जागरूकता अभियान नहीं बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और अन्न भंडारण को वैज्ञानिक सोच से जोड़ने का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान से जुड़कर वैज्ञानिक अन्न भंडारण की तकनीक को अपनाएं। वैज्ञानिक भंडारण अपनाने से अनाज की बर्बादी पर रोक लगेगी, फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी व किसानों को अपनी उपज का उचित और बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।
-- -- -- -- -
सांसद कार्यालय के प्रभारी प्रभारी रविंदर धीमान ने बताया कि नवीन कृषि संकल्प अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सांसद कार्यालय की ओर से डॉ. बलिंद्र सिंह के नेतृत्व में मोबाइल मेडिकल यूनिट की ओर से किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई। सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन के सीनियर मैनेजर विंध्य गौरव, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. कर्म सिंह ने सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विधियों की जानकारी दी। डॉ. कर्मचंद ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में प्रदेश सरकार ने पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को 410 करोड़ रुपये का सीधा लाभ पहुंचाया। कार्यक्रम में क्योड़क के सरपंच जसबीर गुर्जर, हरपाल शर्मा क्योड़क, मंडल अध्यक्ष सतबीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र क्योड़क और मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी उपस्थित रहे।