{"_id":"69bda9b7482b07979b057c4f","slug":"the-outline-for-the-rally-was-made-in-the-meeting-of-bhakiyu-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869324-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाकियू की बैठक में रैली के लिए बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाकियू की बैठक में रैली के लिए बनाई रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) जिला कैथल की आपातकालीन बैठक कलायत स्थित मार्केट कमेटी के रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में 31 मार्च 2026 को जींद की नई अनाज मंडी, रोहतक रोड पर आयोजित होने वाली ‘ललकार रैली’ को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान जिले सिंह मोर ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर घासी राम नैन मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। किसानों को संबोधित करते हुए जोगिंदर नैन ने कहा कि हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस रैली में राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि रैली में किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। इनमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित कर उसकी कानूनी गारंटी देने, किसानों व मजदूरों को कर्जमुक्त करने, और नया बीज विधेयक 2025 वापस लेने की मांग शामिल है। एआई, ड्रोन व रोबोट आधारित कृषि नीति को वापस लेने, बिजली संशोधन विधेयक 2025 को रद्द करने तथा बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की भी मांग की जाएगी।
नैन ने कहा कि गेहूं की खरीद के लिए लागू बायोमेट्रिक सत्यापन का भी किसान विरोध करेंगे और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती और हठधर्मी रवैया जारी रखती है तो किसान लंबे और संयुक्त संघर्ष के लिए तैयार हैं।
बैठक में भाकियू हरियाणा के महासचिव जिया लाल, रमेश मलिक (खुराना), जोरा सिंह (शिमला), मेवा सिंह (संगतपुरा), चांदी राम, संदीप सिंह (कुराड़), पूर्व फौजी रणधीर सिंह, रामनिवास (छौत), महेंद्र सिंह (रामगढ़), सुरेंद्र सिंह (चौशाला), बलवान सिंह (पाई), प्रीतम सिंह (लांबा खेड़ी), जसवीर सिंह (रामथली), छज्जू राम (धनोरी), राधाकृष्णन शर्मा (खुराना), सुरजीत सिंह (दुब्बल) और लहरी सिंह (मटौर) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos